लाइव न्यूज़ :

चीन में सुस्त पड़ी आर्थिक रफ्तार, निर्यात मई में 7.5 प्रतिशत घटा, आयात में भी गिरावट

By भाषा | Updated: June 7, 2023 12:56 IST

ताजा आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका को चीन का निर्यात मई में 18.2 प्रतिशत घटकर 42.5 अरब डॉलर पर आ गया है। अमेरिकी वस्तुओं का आयात भी 9.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.3 अरब डॉलर रहा है।

Open in App

बीजिंग: चीन का निर्यात मई में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत घट गया है। वहीं आयात में भी 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पता चलता है कि चीन में आर्थिक पुनरुद्धार की रफ्तार धीमी पड़ी है। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मई में चीन का निर्यात घटकर 283.5 अरब डॉलर रह गया है। यह अप्रैल में दर्ज 8.5 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना के उलट है।

आयात भी घटकर 217.7 अरब डॉलर रहा। अप्रैल में चीन का आयात 7.9 प्रतिशत घटा था। चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष भी 16.1 प्रतिशत घटकर 65.8 अरब डॉलर रह गया है। दिसंबर में चीन ने वायरस पर अंकुश के उपायों को वापस ले लिया था। व्यापार आंकड़ों में गिरावट से पता चलता है कि चीन की पुनरुद्धार की रफ्तार सुस्त पड़ी है। आंकड़ों के अनुसार, चीन में खुदरा खर्च उम्मीद से कम है और उपभोक्ता आर्थिक परिदृश्य तथा रोजगार में संभावित नुकसान को लेकर आशंकित हैं।

इसके अलावा अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से मांग घटी है जिससे विनिर्माण गतिविधियां भी सुस्त पड़ी हैं। अप्रैल में सरकार के एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया था कि शहरों में पांच में से एक युवा कामगार बेरोजगार है।

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को चीन का निर्यात मई में 18.2 प्रतिशत घटकर 42.5 अरब डॉलर पर आ गया है। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात भी 9.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.3 अरब डॉलर रहा है।

अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 21.9 प्रतिशत घटकर 28.1 अरब डॉलर रह गया है। मार्च में समाप्त तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही है, जो इससे पिछली तिमाही में 2.9 प्रतिशत रही थी। इस साल के पहले पांच माह में चीन का आयात 6.7 प्रतिशत घटकर 1,000 अरब डॉलर से कुछ अधिक रहा है। वहीं पहले पांच माह में चीन का निर्यात 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,400 अरब डॉलर रहा है।

टॅग्स :चीनअमेरिकाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित