लाइव न्यूज़ :

ईज ऑफ डूइंग बिजनेसः मोदी सरकार ने जारी की रैंकिंग, आंध्र प्रदेश को मिला पहला स्थान  

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 10, 2018 18:25 IST

Ease Of Doing Business: इस पहल का मकसद निवेश आकर्षित करने तथा व्यापार माहौल में सुधार को लेकर राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है। यह रैंकिंग व्यापार सुधार कार्य योजना 2017 के अंतर्गत जारी की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाईः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय कारोबार सुगमता (ईज ऑफ डूइंग) के मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की रैंकिंग मंगलवार को जारी कर दी है। मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश को पहले और तेलंगाना को दूसरे स्थान पर रखा है। बता दें, साल 2016 की अखिल भारतीय राज्य , केंद्र शासित प्रदेशों की कारोबार सुगमता रैंकिंग में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे थे। इस पहल का मकसद निवेश आकर्षित करने तथा व्यापार माहौल में सुधार को लेकर राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है। यह रैंकिंग व्यापार सुधार कार्य योजना 2017 के अंतर्गत जारी की गई है। पिछले बजट में सरकार ने राज्यों के लिये निर्माण परमिट, श्रम नियमन, पर्यावरण पंजीकरण, जमीन उपलब्धता और एकल खिड़की प्रणाली समेत 372 कार्य बिंदु चिन्हित किए थे जिसे वे मिशन के तौर पर आगे बढ़ाएंगे। 

सरकार का मानना है कि कारोबार सुगमता में सुधार से अधिक निवेश आकर्षित करने और निवेशकों के लिये बेहतर व्यापार माहौल उपलब्ध होगा। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित