लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से कोल इंडिया की ई-नीलामी बिक्री अक्टूबर में तीन गुणा के करीब बढ़ी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की ई- नीलामी के जरिये बिक्री अक्टूबर माह में करीब तीन गुणा बढ़कर 1.68 करोड़ टन तक पहुंच गई। बिजली क्षेत्र से कोयले की मांग बढ़ने से यह वृद्धि हुई है।

एक साल पहले इसी माह के दौरान सीआईएल की ई- नीलामी के तहत 58 लाख टन कोयले की बुकिंग हुई थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा अक्टूबर माह में 190 प्रतिशत अथवा 110 लाख टन की जोरदार मांग वृद्धि कोल इंडिया के लिये अच्छी रही। इससे कोविड-19 महामारी के कारण मांग में आई गिरावट के बहाल होने का संकेत मिलता है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह के दौरान ई- नीलामी के तहत कुल 590 लाख टन कोयले के लिये बुकिंग हुई। यह मात्रा एक साल पहले के मुकाबले 280 लाख टन अधिक है जो कि 90 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

एक साल पहले इसी अवधि में सीआईएल ने 310 लाख टन कोयले की बुकिंग हासिल की थी।

अक्टूबर 2020 में हुई इस नीलामी बुकिग में कंपनी की चार बुकिंग खिड़की के साथ ही एक नई नीलामी खिड़की भी शामिल है जिसके तहत 16 लाख टन कोयला बुक किया गया। यह खिड़की कोयला आयातकों के लिये विशेष हाजिर खरीद के लिये शुरू की गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार