लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ़्तार के कारण प्रतिबंधों में ढील की रणनीति सही नहीं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:46 IST

Open in App

दिल्ली 23 जून वैश्विक स्तर पर पूर्वानुमान लगाने वाली कंपनी ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 के नए मामलों में कमी के बीच राज्यों द्वारा प्रतिबंध हटाने की रणनीति समझदारी भरी नहीं है क्योंकि कई राज्यों में कोविड टीकाकरण की रफ़्तार अभी भी काफी धीमी है।

ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘हम सतर्क हैं। वर्ष 2021 में हमारा वृद्धि अनुमान भारत के लिए 9.1 प्रतिशत ही है।’’

देश के कई राज्यों ने कोरोना के नए मामलों और पॉजिटिविटी दर में कमी के बाद कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दे दी है।

ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा कि अधिक आबादी वाले और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में सामाजिक दूरी के उपायों को आसान बनाने के लिए टीकाकरण की दर सुरक्षित समझे जाने वाले स्तरों से फिलहाल काफी नीचे है।

उसने अपनी रिपोर्ट में यह भी माना कि आर्थिक प्रतिबंधों के वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान भी रहने की संभावना है। हालांकि उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से प्रतिबंधों में ढील शुरू हो गई है।

ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि राज्यों की खोलने की रणनीति समझदारी भरी नहीं है और इससे कोरोना के मामलों में फिर वृद्धि हो सकती है, जिससे भविष्य में फिर प्रतिबंधों को लगाना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार