लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते शहरी इलाकों में लोगों ने कम किया खर्च, बढ़ाया बचत व निवेश: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारत के शहरी इलाकों में लोगों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते बचत और निवेश बढ़ा दिया है तथा मूलभूत व लग्जरी चीजों पर खर्च में कटौती कर दी है। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के सर्वेक्षण इंडिया प्रोटेक्शन कोशेंट (आईपीक्यू) 3.0 के अनुसार, शहरी भारत वित्तीय सुरक्षा, कोविड-19 संक्रमण के डर, घर चलाने वाले की असमय मौत और कोविड-19 के इलाज के खर्च को लेकर चिंतित है।

सर्वेक्षण में कहा गया कि इस सर्वेक्षण में 4,357 लोगों को शामिल किया गया। ये लोग छह मेट्रो शहरों, नौ टिअर एक शहरों और 10 टिअर दो शहरों के थे। इन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ साक्षात्कार के माध्यम से सर्वेक्षण में शामिल किया गया।

सर्वेक्षण में कहा गया कि शहरी भारत पिछले एक साल में वित्तीय सुरक्षा और तैयारियों को लेकर अधिक चिंतित है। कोविड-19 से संबंधित वित्तीय चिंताएं और मौजूदा आय से खर्चों का वहन कर पाने की क्षमता उनके लिये चिंता का विषय बन गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?