लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमतों में तेजी से दुबई के शीर्ष भारतीय आभूषण आयातक ने कारोबार में 30 प्रतिशत की कटौती की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 11:51 IST

पश्चिम एशिया में भारतीय आभूषणों के सबसे बड़े आयातकों में से एक बाफलेह ज्वैलरी, हल्के डिजाइन और कम कैरेट वाले सोने की ओर रुख कर रही है, क्योंकि सोने की कीमतों में तेजी से प्रमुख बाजारों में मांग कम हो गई है।

Open in App

पश्चिम एशिया में भारतीय आभूषणों के सबसे बड़े आयातकों में से एक बाफलेह ज्वैलरी, हल्के डिजाइन और कम कैरेट वाले सोने की ओर रुख कर रही है, क्योंकि सोने की कीमतों में तेजी से प्रमुख बाजारों में मांग कम हो गई है। दुबई स्थित कंपनी के प्रबंध निदेशक रमेश वोरा ने कहा कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में भारत से 600-700 किलोग्राम आभूषण आयात किए हैं, जबकि पिछले समूचे वर्ष में यह आंकड़ा 1.2 टन था। आयात मूल्य में वृद्धि हुई है, लेकिन मात्रा में 20-30 प्रतिशत की गिरावट आई है क्योंकि सोने की कीमतें तीन महीनों के भीतर 2,200-2,500 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 3,600 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं। वोरा ने हाल ही में सऊदी अरब आभूषण प्रदर्शनी (एसएजेईएक्स) में ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ लोग अब इसे वहन नहीं कर सकते। हमारा मानना ​​है कि सोना 4,000 अमेरिकी डॉलर तक भी पहुंच सकता है।’’

कंपनी अगले महीने 14 कैरेट के आभूषण पेश करने की योजना बना रही है। इसके लिए वह कोलकाता और दिल्ली के आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि सोने की मात्रा कम करते हुए रंग की गुणवत्ता बरकरार रखी जा सके। रणनीति में यह बदलाव आभूषण आयातकों के सामने आने वाली व्यापक चुनौतियों को दर्शाता है क्योंकि सोने की अस्थिर कीमतों के कारण प्रतिदिन 50 डॉलर का उतार-चढ़ाव होता रहता है। बाफलेह ज्वैलरी को भारत के साथ दुबई के विशेष आयात संवर्धन प्राधिकरण (एसआईपीए) व्यवस्था के तहत शुल्क मुक्त आयात से लाभ मिलता है, लेकिन बढ़ती सोने की लागत ने अब भी समग्र व्यापार को 30-40 प्रतिशत तक कम कर दिया है। वोरा ने साथ ही भारत की कारीगरी की तुलना इटली, तुर्किये, सिंगापुर और इंडोनेशिया के मशीन-निर्मित आभूषणों से करते हुए कहा, ‘‘ भारतीय आभूषणों को कोई टक्कर नहीं दे सकता क्योंकि ये पूरी तरह से हाथ से बने होते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय आभूषण अब भी दुनिया में पहली पसंद हैं और कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता।’’

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित