लाइव न्यूज़ :

डॉट ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के चक्रवात प्रभावित जिलों में सर्किल के भीतर रोमिंग की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दूरसंचार विभाग (डॉट) दूरसंचार कंपनियों को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा तथा केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के चक्रवात प्रभावित जिलों में सर्किल के भीतर 24 घंटे के लिए रोमिंग की अनुमति दी है।

आईसीआर के तहत परिचालक एक-दूसरे के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने पीटीआई-भाषा को बताया कि डॉट ने दूरसंचार परिचालकों को गुजरात के अमरेली, भावनगर, बोटाद, गिर, सोमनाथ, जूनागढ़, वलसाड और नवसारी में आईसीआर (सर्किल के भीतर रोमिंग) की अनुमति दी है। इसके अलावा दमन और दीव तथा दादर और नगर हवेली के जिलों में भी आईसीआर की इजाजत दी गई है।

प्रकाश ने कहा, ‘‘हमने उन जिलों में आईसीआर की अनुमति दी है, जहां चक्रवात से 10 प्रतिशत से अधिक दूरसंचार नेटवर्क क्षतिग्रस्त हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के साथ ही उत्तर और दक्षिण गोवा में भी आईसीआर की अनुमति दी गई है।

प्रकाश ने कहा, ‘‘हम आज शाम स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।’’

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा कि सर्किल के भीतर रोमिंग शुरू की गई है, ताकि मोबाइल फोन उपयोगकर्ता अपने मूल सेवा प्रदाता के प्रभावित होने के बावजूद आसानी से दूरसंचार सेवाओं का उपयोग कर सकें।

उन्होंने कहा कि सभी दूरसंचार परिचालकों और सहायक कंपनियों ने दूरसंचार बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और बहाली के लिए अतिरिक्त कार्यबल को तैनात किया है।

अधिकारियों के मुताबिक गुजरात में चक्रवात ताउते से जुड़ी घटनाओं में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार से ज्यादा बिजली के खंभे इसकी वजह से उखड़ गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवात ‘ताउते’ सोमवार की मध्यरात्रि में सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और उना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?