लाइव न्यूज़ :

डोमिनोज ने पेट्रोल मोटरसाइकिलों को इलेक्ट्रिक वाहनोंसे बदलने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स किया करार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई डोमिनोज पिज्जा ने अपने मौजूदा पेट्रोल बाइक बेड़े को ई-बाइक में बदलने के लिए रत्तनइंडिया द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता रिवोल्ट मोटर्स के साथ हाथ मिलाया है।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि साझेदारी के तहत डोमिनोज रिवोल्ट के आरवी300 बाइक मॉडल की पूरी मौजूदा इंवेंट्री खरीदेगा और उसे अपने पेट्रोल बाइकों की जगह देगी।

डोमिनोज पिछले कुछ समय से पायलट परियोजना के तौर पर अपनी डिलीवरी के लिए रिवोल्ट बाइक का इस्तेमाल कर रही थी और इसमें मिली सफलता के बाद, अब उसने पर्यावरण अनुकूल वाहनों पर जोर देने के लिए रिवोल्ट के साथ साझेदारी की है।

रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज की व्यापार अध्यक्ष अंजलि रत्तन ने कहा, "रिवोल्ट इस साझेदारी के लिए डोमिनोज के साथ सहयोग करने को लेकर खुश है, जो न केवल पर्यावरण की दृष्टि से सही है, बल्कि कंपनी (डोमिनोज) को इससे लागत में बड़ी बचत भी हासिल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर