लाइव न्यूज़ :

घरेलू यात्री वाहनः फरवरी में बिक्री 4,17,705 इकाई?, सियाम ने कहा- 10.6 प्रतिशत बढ़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2026 11:43 IST

Domestic Passenger Vehicles: तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी पिछले महीने 29 प्रतिशत बढ़कर 74,573 इकाई हो गई जो फरवरी 2025 में 57,788 इकाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए एक वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनी से करीब 10,159 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह ठेका 2026 से दिसंबर 2030 तक पांच वर्ष के लिए मिला है।निवेशकों की ओर से सुस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद कंपनी ने निर्गम के लिए कीमत के दायरे में भी कटौती की है।

नई दिल्लीः घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4,17,705 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फरवरी 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,77,689 इकाई रही थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, फरवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री 35.2 प्रतिशत बढ़कर 18,71,406 इकाई हो गई जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 13,84,605 इकाई थी। इसके अलावा तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी पिछले महीने 29 प्रतिशत बढ़कर 74,573 इकाई हो गई जो फरवरी 2025 में 57,788 इकाई थी।

 

एचएफसीएल को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए विदेशी कंपनी से मिला 10,159 करोड़ रुपये का ठेका

 एचएफसीएल को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए एक वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनी से करीब 10,159 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह ठेका 2026 से दिसंबर 2030 तक पांच वर्ष के लिए मिला है।

निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद इनोविजन ने आईपीओ की अवधि 17 मार्च तक बढ़ाई, मूल्य दायरा घटाया

मानव संसाधन और टोल प्लाजा प्रबंधन सेवाएं देने वाली कंपनी इनोविजन लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की अंतिम तारीख 17 मार्च तक बढ़ा दी है। निवेशकों की ओर से सुस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद कंपनी ने निर्गम के लिए कीमत के दायरे में भी कटौती की है।

पिछले कार्यक्रम के अनुसार आईपीओ 10 मार्च को खुलकर 12 मार्च को बंद होने वाला था। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अब मूल्य दायरे को घटाकर 494-519 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो पहले 521-548 रुपये प्रति शेयर था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?