लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: सीमित दायरे में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2025 10:25 IST

Dollar vs Rupee: घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा।

Open in App

Dollar vs Rupee: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। विदेशी पूंजी के नए प्रवाह से मिलने वाला समर्थन व्यापार समझौते की अनिश्चितता और जोखिम से बचने की धारणा से बेअसर हो गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रगति की कमी और कंपनियों एवं आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला।

हालांकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब रहने से निवेशकों का मनोबल थोड़ा बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.35 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत हुआ और 90.32 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 90.38 तक भी पहुंचा था।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.41 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,171.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाअमेरिकाभारतबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या