लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे रुपया हुआ डाउन, 18 पैसे गिरकर 86.88 पर आया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2025 10:37 IST

Dollar vs Rupee: विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू मुद्रा में नकारात्मक रुख रहा, क्योंकि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग जारी रहने से अमेरिकी मुद्रा रुपए के मुकाबले अच्छी स्थिति में रही।

Open in App

Dollar vs Rupee: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग जारी रहने से रुपये के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में अच्छी बढ़त बनी रही, जिससे घरेलू मुद्रा में नकारात्मक रुख रहा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की धारणा को और कमजोर किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.76 पर खुला और फिर 86.88 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छू गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 86.70 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.64 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 51.09 अंक की बढ़त के साथ 80,942.11 अंक पर जबकि निफ्टी 18.30 अंक चढ़कर 24,699.20 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,082.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?