लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Indian Rupee: निचले स्तर से उठा रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे मजबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 10:34 IST

Dollar vs Indian Rupee: इससे पहले 23 जनवरी को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छुआ था।

Open in App

Dollar vs Indian Rupee:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से सुधरा और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 91.90 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार भारतीय मुद्रा में तेज सुधार को मजबूत डॉलर और निवेशी निवेशकों की निकासी ने सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.89 पर खुला और शुरुआती सौदों में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 91.87 तक मजबूत होने के बाद 91.90 पर कारोबार कर रहा था।

इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 91.99 के अपने सबसे निचले स्तर पर स्थिर बंद हुआ था। इससे पहले 23 जनवरी को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.48 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.50 प्रतिशत गिरकर 69.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरUSबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?