लाइव न्यूज़ :

साल भर में रीट के लिए तैयार हो जाएगी डीएलएफ की रेंटल इकाई : डीएलएफ सीईओ

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने शनिवार को कहा कि उसकी रेंटल इकाई डीसीसीडीएल एक साल में रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) शुरू करने के लिए तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक निर्गम का समय शेयरधारकों द्वारा बाजार स्थितियों के हिसाब से तय किया जाएगा।

डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लि. (डीसीसीडीएल) डीएलएफ लि. और सिंगापुर सॉवरेन संपदा कंपनी जीआईसी का संयुक्त उद्यम है। संयुक्त उद्यम में डीएलएफ की हिस्सेदारी 66.67 प्रतिशत तथा जीआईसी की हिस्सेदारी 33.33 प्रतिशत है।

डीएलएफ के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक त्यागी ने कॉन्फ्रेंस कॉल में निवेशकों से निवेशकों से कहा, ‘‘हम अब से चार तिमाहियों में रीट के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।’’

डीसीसीडीएल ने इस साल जनवरी में शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी को अपना विधि सलाहकार, मॉर्गन स्टेनली को बैंकर और केपीएमजी को वित्तीय/कर सलाहकार नियुक्त किया है।

त्यागी ने कहा कि प्रस्तावित रीट के लिए एक कर दक्ष कॉरपोरेट ढांचा बनाने को इन सलाहकारों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रीट को शुरू करने के समय पर दो शेयरधारकों डीएलएफ और जीआईसी द्वारा फैसला किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई