लाइव न्यूज़ :

Diwali: दीपावली पर जमकर खरीदारी, 3.75 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार, चीनी वस्तुओं को एक लाख करोड़ रुपये से हाथ धोना पड़ा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2023 16:27 IST

Diwali: व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा आदि अभी होने हैं। इनको देखते हुए 50,000 करोड़ रुपये का और कारोबार होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देहर जगह लगभग भारतीय उत्पाद बेचे और खरीदे गये। चीनी वस्तुओं को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार से हाथ धोना पड़ा है।करीब 70 प्रतिशत बाजार पर चीनी उत्पादों का कब्जा रहता था।

Diwali: देश भर में त्योहारों के दौरान खुदरा बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है और अबतक 3.75 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हुआ है। व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा आदि अभी होने हैं। इनको देखते हुए 50,000 करोड़ रुपये का और कारोबार होने की उम्मीद है।

कैट ने कहा, ‘‘इस बार हर जगह लगभग भारतीय उत्पाद बेचे और खरीदे गये। यह बड़ी बात है।’’ कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिवाली के दौरान चीनी वस्तुओं को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार से हाथ धोना पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में दीपावली के दौरान करीब 70 प्रतिशत बाजार पर चीनी उत्पादों का कब्जा रहता था। हालांकि, इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस दीपावली स्थानीय वस्तुओं के उपयोग की अपील (वोकल फॉर लोकल) का प्रभाव अच्छा रहा और इसे व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं दोनों ने अपनाया।’’ 

टॅग्स :दिवालीचीनभारतीय रुपयाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम