लाइव न्यूज़ :

इस दिवाली सावधान! सोने को गलाकर मिलाया जा रहा विदेशी पाउडर, मुश्किल है असली-नकली गहने की पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 09:57 IST

राजधानी दिल्ली में ही कुछ जूलर सोने को गलाकर उसमें एक खास तरह का विदेशी पाउडर मिलाते हैं। यह पाउडर सोने में अच्छी तरह से मिल जाता है और उसका वजन बढ़ा देता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी डिस्काउंट के चक्कर में ग्राहक सोने के दाम में इस मिलावटी पाउडर को खरीद लाते हैं।सीमेंट जैसे इस विदेशी पाउडर की मिलावट का पता तब तक नहीं चलता जब तक सोने को पूरी तरह से गलाया ना जाए।

त्यौहारी सीजन में सोने की बढ़ती मांग को देखते हुए गड़बड़झाले की शिकायत सामने आ रही है। लोग सोने के गहनों पर भारी डिस्काउंट के लालच में जमकर खरीदारी कर रहे हैं लेकिन यह महंगा पड़ सकता है। बाजार में अनोखी मिलावट वाले गहने बिक रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में ही कुछ जूलर सोने को गलाकर उसमें एक खास तरह का विदेशी पाउडर मिलाते हैं। यह पाउडर सोने में अच्छी तरह से मिल जाता है और उसका वजन बढ़ा देता है। इस सोने के गहने बनाए जाते हैं। पाउडर की खासियत यह है कि सामान्य कसौटी की जांच में इसका पता नहीं चलता।

भारी डिस्काउंट के चक्कर में ग्राहक सोने के दाम में इस मिलावटी पाउडर को खरीद लाते हैं। माना जा रहा है कि शुरुआत में सिर्फ सोने की चेन में इसकी मिलावट की जाती थी। लेकिन इस विदेशी पाउडर की खूबी की वजह से अब अन्य गहनों में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है।

सीमेंट जैसे इस विदेशी पाउडर की मिलावट का पता तब तक नहीं चलता जब तक सोने को पूरी तरह से गलाया ना जाए। सोने में मिलावट की शिकायत के मद्देनजर जूलर्स एसोसिएशन भी सक्रिय हो गया है और ऐसे कारनामों को अंजाम देने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस त्यौहारी सीजन अगर आप सोने की ठगी से बचना चाहते हैं तो हॉलमार्क वाली जूलरी ही खरीदें। भारी डिस्काउंट पर भरोसा करने से पहले सोने की शुद्धता सुनिश्चित कर लें।

टॅग्स :सोने का भावदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित