लाइव न्यूज़ :

विनिवेश से सार्वजनिक उपक्रमों की आय बढ़ेगी, नये रोजगार पैदा होंगे: वित्त राज्य मंत्री कराड

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:45 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड ने शुक्रवार को कहा कि विनिवेश प्रक्रिया के जरिए सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की आय बढ़ाना चाहती है और इससे नये रोजगार पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने 14 लाख लोगों को रोजगार दिया है।

वित्त राज्य मंत्री ने डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "विनिवेश का मतलब यह नहीं है कि कंपनियां घाटे में चल रही हैं, लेकिन सरकार की उनकी आय बढ़ाने और नौकरियों को बढ़ाने के लिए अलग योजनाएं हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने मौद्रिकरण के जरिए करीब छह लाख करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।

पिछले महीने, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिजली से लेकर सड़क और रेलवे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की संपत्ति में मूल्यों का लाभ उठाने के लिए छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा की थी।

नीति आयोग द्वारा तैयार की गयी योजना का लक्ष्य 2021-22 और 2024-25 के बीच चार वित्तीय वर्षों में निजी कंपनियों को सार्वजनिक क्षेत्र की छह लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को बेचना/पट्टे पर देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?