लाइव न्यूज़ :

DGCA: दिल्ली-पुणे मार्ग पर 70 प्रतिशत, दिल्ली-अहमदाबाद मार्ग पर 72 प्रतिशत और दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर 36 प्रतिशत किराया घटा, डीजीसीए ने जारी किए आंकड़े, ऐसे करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2023 10:53 IST

Directorate General of Civil Aviation DGCA: डीजीसीए की यातायात निगरानी इकाई के आंकड़ों के अनुसार, दस मार्गों में से दिल्ली-मुंबई मार्ग पर औसत हवाई किराये में छह जून की तुलना में 29 जून को 74 प्रतिशत गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ मार्गों पर किराये में बढ़ोतरी भी हुई। मुंबई-दिल्ली और पुणे-दिल्ली मार्गों पर औसत किराया क्रमश: 23 प्रतिशत और 17 प्रतिशत बढ़ा है।मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से उचित कीमत सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली स्थापित करने को कहा था।

Directorate General of Civil Aviation DGCA: दिल्ली-मुंबई समेत विभिन्न हवाई मार्गों पर किराया घटा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर किए गए विश्लेषण में यह जानकारी दी गई। हाल के वर्षों में कुछ विशिष्ट मार्गों पर हवाई किराये में भारी उछाल आया था।

यह बदलाव मुख्य रूप से गो फर्स्ट का परिचालन निलंबित होने के बाद आया। डीजीसीए की यातायात निगरानी इकाई के आंकड़ों के अनुसार, दस मार्गों में से दिल्ली-मुंबई मार्ग पर औसत हवाई किराये में छह जून की तुलना में 29 जून को 74 प्रतिशत गिरावट आई है।

इस दौरान दिल्ली-पुणे मार्ग पर हवाई किराये में 70 प्रतिशत, दिल्ली-अहमदाबाद मार्ग पर 72 प्रतिशत और दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर 36 प्रतिशत गिरावट हुई है। हालांकि इस दौरान, कुछ मार्गों पर किराये में बढ़ोतरी भी हुई। मुंबई-दिल्ली और पुणे-दिल्ली मार्गों पर औसत किराया क्रमश: 23 प्रतिशत और 17 प्रतिशत बढ़ा है।

इसी महीने कई मार्गों पर हवाई किराया बढ़ गया था, जिसके बाद नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से उचित कीमत सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली स्थापित करने को कहा था। भारत में हवाई किराया नियंत्रित नहीं है और व्यापक रूप से यह मांग-आपूर्ति की स्थिति पर निर्भर करता है।

एयरलाइन कंपनियां कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश रोकें: डीजीसीए

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को एयरलाइन कंपनियों को नियमों का पालन सख्ती से करने और पायलटों व चालक दल के अन्य सदस्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो। डीजीसीए ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर, कॉकपिट में अनधिकृत प्रवेश के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीसीए का यह निर्देश हाल ही में सामने आए उन मामलों के संदर्भ में आया है, जिनमें उड़ान के दौरान विमान के कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्तियों ने प्रवेश किया था। नियामक ने एक परामर्श जारी करते हुए सभी एयरलाइन के परिचालन प्रमुखों को ‘उचित कदम उठाते हुए ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने’ के लिए कहा है।

डीजीसीए के सुरक्षा नियमों के अनुसार, कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं है। नियामक ने परामर्श में कहा, “कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के मामले में हाल ही में रिपोर्ट किए गए हैं। ऐसे अनधिकृत व्यक्ति चालक दल के सदस्यों का ध्यान उनके काम से भटका सकते हैं, जिससे कोई विमान परिचालन से संबंधित कोई बड़ी गलती हो सकती है।”

तीन जून को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की चंडीगढ़-लेह उड़ान के दौरान प्रभारी पायलट ने उड़ान के दौरान एक अनधिकृत व्यक्ति को कॉकपिट में आने की अनुमति दे दी थी और वह व्यक्ति पूरी उड़ान के दौरान कॉकपिट में रहा।

इससे पहले 27 फरवरी को ऐसी ही एक घटना में एयर इंडिया की दिल्ली से दुबई जा रही उड़ान के दौरान पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में आने की अनुमति दे दी थी। डीजीसीए ने दिल्ली-दुबई उड़ान मामले में ‘उचित कार्रवाई नहीं करने के लिए’ एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

नियामक ने आरोपी पायलट का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था और सहायक पायलट को चेतावनी दी थी। वहीं चंडीगढ़-लेह उड़ान मामले में डीजीसीए ने प्रभारी पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया था ‘प्रथम अधिकारी’ का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :DGCAएयर इंडियाAir India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?