लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तक वधावन ने 63 मून्स पर समाधान प्रक्रिया अवरुद्ध करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर संकट से जूझ रही कंपनी डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तक कपिल वधावन ने आरोप लगाया है कि 63 मून्स टेक्नोलॉजीज दिवाला शोधन प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर रही है। वर्तमान में जेल में बंद वधावन ने रिजर्व बैंक और सेबी को लिखे पत्र में यह आरोप लगाया है।

डीएचएफल के कर्जदाता 83 हजार करोड़ रुपये के बकाये ऋण की वसूली के लिये परिसंपत्तियों की नीलामी करना चाह रहे हैं, वहीं जिग्नेश शाह द्वारा स्थापित 63 मून्स टेक्नोलॉजीज ने मद्रास उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर कर 200 करोड़ रुपये के अपने बकाये की वसूली के लिये डीएचएफएल की संपत्तियां कुर्क करने की मांग की है।

वधावन ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी को लिखे पत्र में कहा कि 63 मून्स अपने 200 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली को बैंकों के 80 हजार करोड़ रुपये के बकाये की वसूली से अधिक महत्व दे रही है।

इस पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गयी है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर 63 मून्स के प्रवक्ता ने इस बात पर आश्चर्य जाहिर किया कि वधावन तलोजा जेल (नई मुंबई) से पत्र लिखने में सक्षम हैं। उन्होंने पत्र में लिखी गयी बातों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कंपनी अपना पैसा वसूलने के लिये प्रतिबद्ध है।

प्रवक्ता ने यह भी नहीं बताया कि डीएचफएफएल पर 63 मून्स का कितना बकाया है।

हालांकि, वधावन ने पत्र में इस बारे में कहा कि 63 मून्स ने एक पब्लिक इश्यू के दौरान 2016 में डीएचएफएल के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया था। ये डिबेंचर 2023 के बाद से परिपक्व होने वाले हैं।

वधावन के इस पत्र को पीटीआई-भाषा ने भी देखा है। पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं 63 मून्स टेक्नोलॉजीज द्वारा उठाये गये दुर्भाग्यपूर्ण और विनाशकारी कार्यों पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिये विवश हूं। 63 मून्स के कदम से डीएचएफएल की संपूर्ण समाधान प्रक्रिया के बाधित होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?