लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए ने गो फर्स्ट को टिकट बुकिंग रोकने को कहा, एयरलाइन कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2023 16:13 IST

डीजीसीए ने एयरलाइन को सुरक्षित, दक्ष एवं विश्वसनीय ढंग से परिचालन कर पाने में नाकाम रहने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। गो फर्स्ट ने पहले से ही 15 मई तक टिकटों की रोक दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देDGCA ने गो फर्स्ट को अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग फौरन रोकने का निर्देश दियागो फर्स्ट ने पहले से ही 15 मई तक टिकटों की रोक दी हैवित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी

नई दिल्ली: विमानन नियामक डीजीसीए ने गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही एयरलाइन गो फर्स्ट को अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग फौरन रोकने का सोमवार को निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को सुरक्षित, दक्ष एवं विश्वसनीय ढंग से परिचालन कर पाने में नाकाम रहने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। गो फर्स्ट ने पहले से ही 15 मई तक टिकटों की रोक दी है। 

इसके साथ ही 12 मई तक एयरलाइन ने अपनी उड़ानें निरस्त की हुई हैं। पिछले सप्ताह एयरलाइन ने इंजन आपूर्ति समय पर न होने से पैदा हुए वित्तीय संकट का हवाला देते हुए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष स्वैच्छिक दिवाला समाधान अर्जी भी लगा दी। इस याचिका पर सुनवाई हो चुकी है और फैसला अभी सुरक्षित रखा गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, गो फर्स्ट में संकट गहराने के बाद डीजीसीए ने उसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से होने वाली टिकट बुकिंग अगले आदेश तक फौरन रोकने को कहा है। इसके अलावा 15 दिन के भीतर विमान परिचालन नहीं कर पाने पर जवाब देने को भी कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि गो फर्स्ट से मिलने वाले जवाब के आधार पर ही उसे दिए गए विमान परिचालन प्रमाणपत्र (एओसी) को जारी रखने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :Go AirlinesDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?