लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार उपकरणों की उत्पादन से जड़ी प्रोत्साहन योजना दिशानिर्देशों पर मंजूरी मांगेगा दूरसंचार विभाग

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दूरसंचार विभाग (डीओटी) भारत में दूरसंचार गीयर उपकरण विनिर्माताओं के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना की संरचना की मंजूरी पाने के लिये केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास जायेगा। एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रिमंडल ने दूरसंचार और नेटवर्क उत्पादों के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) शुरू करने को नवंबर में 12,195 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी है।

डिजिटल संचार आयोग ने एक दिसंबर को योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पीएलआई योजना के दिशानिर्देशों और संरचना को मंजूरी देने के लिए डीओटी मंत्रिमंडल के पास जायेगा। यह एक महीने के भीतर होगा। सब कुछ सकारात्मक गति के साथ चल रहा है।’’

जिन उत्पादों के लिये यह योजना तैयार की गयी है, उनमें मुख्य पारेषण उपकरण, 4जी व 5जी, अगली पीढ़ी के रेडियो एक्सेस नेटवर्क एवं वायरलेस उपकरण और पहुंच एवं ग्राहक परिसर उपकरण शामिल हैं।

इनमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) तक पहुंच बनाने वाले उपकरण और अन्य वायरलेस उपकरण जैसे स्विच और राउटर सहित उद्यम उपकरण भी शामिल हैं।

मंत्रिमंडल ने वाहन, दवा, खाद्य उत्पादों और सौर मॉड्यूल सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजनाओं को मंजूरी दी है। यह अनुमोदन इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में योजना की सफलता के बाद दिया गया है, जिसमें सरकार ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के प्रोत्साहन की घोषणा की थी। इस योजना ने आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के अनुबंध विनिर्माताओं के साथ ही सैमसंग, लावा और डिक्सन जैसी कंपनियों को आकर्षित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या