लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बाहरी निवेशकों को निजी भूमि हस्तांतरित करने के लिए कानून में संशोधन की मांग

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:26 IST

Open in App

जम्मू, 25 अक्टूबर जम्मू के उद्योगपतियों के एक संगठन ने केंद्र शासित प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के बाहर के संभावित निवेशकों को गैर-कृषि निजी भूमि के हस्तांतरण को लेकर भूमि राजस्व कानून में संशोधन की मांग की है।

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज (एफओआई) के प्रतिनिधियों ने इस संदर्भ में एक ज्ञापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यहां सौंपा। फेडरेशन के सह-अध्यक्ष ललित महाजन ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एफओआई के अध्यक्ष रतन डोगरा के साथ शाह से मुलाकात करने वाले महाजन ने कहा, "हमने गृह मंत्री से भू-राजस्व अधिनियम, 1962 में आवश्यक संशोधन का आग्रह किया है ताकि गैर-कृषि निजी भूमि को औद्योगिक उद्देश्य के लिए फ्री होल्ड आधार पर स्थानांतरित किया जा सके। इससे संभावित कंपनियां समयबद्ध तरीके से अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए गैर-कृषि भूमि खरीद सकेंगी।’’

शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं और सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के उनके दौरे का तीसरा दिन था।

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इसे विकास और औद्योगीकरण के एक नए युग की शुरुआत बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार