लाइव न्यूज़ :

Delhi wedding season 2024: देशभर में 48 लाख शादियां?, 5.9 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, दिल्ली में खर्च करेंगे 1.5 लाख करोड़, 12 नवंबर से शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2024 21:56 IST

Delhi wedding season 2024: कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘इस अध्ययन से पता चला है कि उपभोक्ता भारतीय उत्पादों को अत्यधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान की पुष्टि करता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय उत्पाद विदेशी वस्तुओं पर भारी पड़ सकते हैं।सोशल मीडिया सेवाओं पर बढ़ते खर्च का नया चलन देखने को मिल रहा है।12 नवंबर से शुरू होने वाले शादी के मौसम में देशभर में 48 लाख शादियां होने का अनुमान है।

Delhi wedding season 2024: शादी-विवाह के आगामी मौसम में देश भर में करीब 4.5 लाख शादियां होने की उम्मीद के बीच अकेले राष्ट्रीय राजधानी में ही करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। खुदरा कारोबारियों के शीर्ष निकाय ने यह अनुमान जताया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुदरा क्षेत्र को शादियों के मौसम में सबसे अधिक फायदा होने की उम्मीद है। इसमें भारतीय उत्पाद विदेशी वस्तुओं पर भारी पड़ सकते हैं।

कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘इस अध्ययन से पता चला है कि उपभोक्ता भारतीय उत्पादों को अत्यधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान की पुष्टि करता है।’’ खंडेलवाल ने कहा कि इस साल शादियों से संबंधित सोशल मीडिया सेवाओं पर बढ़ते खर्च का नया चलन देखने को मिल रहा है।

बयान के मुताबिक, 12 नवंबर से शुरू होने वाले शादी के मौसम में देशभर में 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे 5.9 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा, जो पिछले साल के 4.25 लाख करोड़ रुपये से उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। बयान में कहा गया है कि दिल्ली में जिन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है उनमें कपड़ा, आभूषण, बैंक्वेट हॉल, होटल, कार्यक्रम प्रबंधन और खानपान सेवाएं शामिल हैं।

टॅग्स :दिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?