लाइव न्यूज़ :

दिल्ली गर्मीः 2025 में 8,442 और 2026 में 9,000 मेगावाट?, मौसम में बिजली की मांग उच्चतम, बीआरपीएल-बीवाईपीएल ने कसी कमर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 16:24 IST

Delhi Summer: बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) के डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनी) क्षेत्र में बिजली की उच्चतम मांग पिछली गर्मी में 3,798 मेगावाट रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Summer: गर्मी में इसके बढ़कर लगभग 3,997 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।Delhi Summer: 2028-2029 तक लगभग 10,000 मेगावाट का आंकड़ा पार कर सकती है।Delhi Summer: साल लगभग 1,991 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

Delhi:दिल्ली में इस बार गर्मी के दौरान बिजली की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है और इसकी उच्चतम स्तर की मांग 9,000 मेगावाट से अधिक रहने का अनुमान है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य भार प्रेषण केंद्र (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दिल्ली में बिजली की उच्चतम मांग 8,442 मेगावाट थी। बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) के डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनी) क्षेत्र में बिजली की उच्चतम मांग पिछली गर्मी में 3,798 मेगावाट रही थी।

लेकिन इस गर्मी में इसके बढ़कर लगभग 3,997 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पूर्वी और मध्य दिल्ली में बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) के डिस्कॉम क्षेत्र में बिजली की उच्चतम मांग पिछले साल गर्मी में 1,824 मेगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी और इसके इस साल लगभग 1,991 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में बिजली की उच्चतम मांग ने 7,000 मेगावाट का आंकड़ा पहली बार 2018 में पार किया था और यह 7,016 मेगावाट के स्तर तक पहुंची थी। नौ हजार मेगावाट से अधिक की अनुमानित मांग 2002 में दर्ज 2,879 मेगावाट की उच्चतम बिजली मांग की तुलना में 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाती है। अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा मांग वृद्धि के रुझानों के आधार पर दिल्ली में बिजली की उच्चतम मांग 2028-2029 तक लगभग 10,000 मेगावाट का आंकड़ा पार कर सकती है।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीरेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?