लाइव न्यूज़ :

Delhi market: लहसुन कितने के भैया, 400 रुपये किलो?, सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 12:20 IST

Delhi Kalkaji vegetable market: आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों के साथ खरीददारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की।आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं।400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने कैसे सबके बजट को हिला दिया है।

Delhi Kalkaji vegetable market: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा, "कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीददारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की। यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है।

लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं।" उन्होंने कहा, "हमने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के भाव पर चर्चा की और लोगों के असली अनुभव सुने। 400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने कैसे सबके बजट को हिला दिया है। लोग खाएंगे क्या और बचाएंगे क्या।"

उनके मुताबिक, उन्होंने चाय पर बात करते हुए गृहणियों के जीवन की परेशानियों को नज़दीक से जाना कि किस प्रकार आमदनी वहीं रुकी हुई है और महंगाई लगातार बेतहाशा बढ़ रही है, किस प्रकार बचत असंभव हो गयी है और किस प्रकार सिर्फ खाने के खर्च पूरे करने के कारण 10 रुपये का रिक्शा भाड़ा भी जुटा पाना मुश्किल हो गया है।

राहुल ने कहा, "महंगाई का असर आपको भी महसूस हो रहा है। हमें बताएं, आप किस प्रकार इस समस्या से जूझ रहे हैं - बाज़ार का हाल तो पता ही है, आप भी अपने निजी अनुभव हमारे साथ साझा करें।" राहुल गांधी ने यह वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया, "बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट - कुंभकरण की नींद सो रही सरकार।"

टॅग्स :राहुल गांधीBJPदिल्लीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत