लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2023: रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, चीन से सीमा विवाद के बीच सरकार ने 5.94 लाख करोड़ आवंटित किए

By शिवेंद्र राय | Updated: February 1, 2023 15:57 IST

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ था। पिछली बार के रक्षा बजट में भी सरकार ने रक्षा बजट में 9.86 प्रतिशत की वृद्धि की थी लेकिन इस बार 13 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोत्तरी ये दिखाती है सरकार चीन से मिल रही चुनौतियों को लेकर गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बजट में भारी-भरकम बढ़ोत्तरी की गई है2023-24 के रक्षा बजट में 5.94 लाख करोड़ आवंटितपिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई

नई दिल्ली: संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया। इस बार के रक्षा बजट में सरकार द्वारा भारी-भरकम बढ़ोत्तरी की गई है। सीमा पर चीन और पाकिस्तान के दोहरे खतरे को देखते हुए इस बार रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। सरकार ने सेनाओं की मजबूती के लिए 2023-24 के बजट में 5.94 लाख करोड़ आवंटित किए हैं। ये पिछली बार के बजट से 13 प्रतिशत ज्यादा है। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ था। पिछली बार के रक्षा बजट में भी सरकार ने रक्षा बजट में 9.86 प्रतिशत की वृद्धि की थी लेकिन इस बार 13 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोत्तरी ये दिखाती है सरकार चीन से मिल रही चुनौतियों को लेकर गंभीर है। रक्षा बजट के रूप में इस बार आवंटित की गई धनराशि पूरे केंद्रीय बजट का 8 प्रतिशत है।

बता दें कि सरकार द्वारा आवंटित की गई 5.94 लाख करोड़ की धनराशि तीनो सेनाओं के लिए है। भारतीय रक्षा बजट का एक बड़ा हिस्सा सैनिकों के वेतन और पूर्व सैनिकों के पेंशन पर खर्च होता है। एक अनुमान के मुताबिक कुल रक्षा बजट में से भारतीय थल सेना को मिलने वाले हिस्से का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा वेतन, पेंशन और रोजाना के खर्चों में चला जाता है। केवल 17 फीसदी हिस्सा ही सेना के आधुनिकीकरण के लिए बच जाता है।

फिलहाल  सुरक्षा की दृष्टि से मौजूदा समय में चीन भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और अगर चीन की बात की जाए तो वित्त वर्ष 2021 में चीन का रक्षा बजट 209 अरब डॉलर था। यानी कि भारत के रक्षा बजट से तीन गुना ज्यादा। अमेरिका के बाद चीन रक्षा बजट पर खर्च करने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।  2012 में सत्ता में आने के बाद से चीनी राष्ट्रपति देश के रक्षा बजट में लगातार इजाफा कर रहे हैं जो भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय भी है।

टॅग्स :आम बजट 2023-24आम बजट 2023भारतीय सेनाडिफेंस बजट इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?