लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरामको पर फैसले से रिलायंस की क्रेडिट गुणवत्ता पर असर नहीं: मूडीज

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर रेटिंग एजेंसी मूडीज का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तेल-से-लेकर-रसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको को बेचने के फैसले पर पुनर्विचार करने से कंपनी की क्रेडिट गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सऊदी अरामको को हिस्सेदारी बिक्री होने से आरआईएल का बही-खाता और नकदी की स्थिति दोनों ही मजबूत होतीं, लेकिन इस सौदे पर फिर से विचार करने से आरआईएल की क्रेडिट गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मूडीज ने कहा, ऐसा होने की वजह यह है कि कंपनी का बही खाता पहले से ही काफी मजबूत है और वह अपने तमाम कारोबार क्षेत्रों के लिए जरूरी निवेश की क्षमता रखती है।’’

आरआईएल ने गत 19 नवंबर को कहा था कि वह अपने तेल-से-लेकर-रसायन कारोबार को पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी को सुपुर्द करने के फैसले की समीक्षा करेगी। इस अनुषंगी के जरिये सऊदी अरामको समेत कुछ निवेशकों को इस कारोबार में हिस्सा बेचने की तैयारी थी।

मूडीज ने कहा है कि आरआईएल का कारोबार पुनर्गठन की समीक्षा का फैसला उसके तेल-से-लेकर-रसायन कारोबार और ऊर्जा कारोबार के बीच संबंध एवं समन्वय का जायजा लेने का मौका देगा। उसने कहा, ‘‘वर्ष 2035 तक कार्बन निरपेक्षता का लक्ष्य हासिल करने की कंपनी की योजना के लिहाज से यह अहम होगा।’’

मूडीज का मानना है कि रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी उसके ऊर्जा कारोबार के नजरिये से भी अहम केंद्र साबित होगी। इसके अलावा रिलायंस को उम्मीद है कि सऊदी अरामको उसके मौजूदा कारोबार के लिए एक रणनीतिक साझेदार बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?