लाइव न्यूज़ :

देब कल्याण मोहंती को आरआईएनएल के सीएमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरआईएनएल ने शुक्रवार को कहा कि देब कल्याण मोहंती को एक जुलाई 2021 से उपक्रम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आरआईएनएल ने एक बयान में कहा, ‘‘देव कल्याण मोहंती, निदेशक (वाणिज्यिक), को आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी), पद का अतिरिक्त प्रभार एक जुलाई 2021 से सौंपा गया है। वह तब तक यह पद संभालेंगे जब तक की कोई अन्य उस पद पर नहीं आ जाता या जब तक कोई अगला आदेश जारी नहीं होता है। इनमें जो भी पहले हो।’’

मोहंती ने एक अगस्त, 2019 को आरआईएनएल के निदेशक (वाणिज्यिक), रूप में पदभार ग्रहण किया था।

इस जिम्क्मेदारी से पहले, उन्होंने भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल) में कार्यकारी निदेशक, अध्यक्ष सचिवालय के रूप में काम किया।

मोहंती ने इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एम-टेक की डिग्री हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?