लाइव न्यूज़ :

विरोध के नाम पर दूरसंचार सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना, सेवाएं बाधित करना निंदनीय: सीओएआई

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई ने पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 1,500 से अधिक मोबाइल टावरों को निशाना बनाये जाने की मंगलवार को कड़ी निंदा की। संगठन ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे के साथ तोड़फोड़ और सेवाओं में व्यवधान निंदनीय है।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक एसपी कोचर ने दूरसंचार सेवाओं को लाखों लोगों की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि दूरसंचार सेवाएं बाधित होने से आम आदमियों को काफी असुविधा हो रही है, जिनके लिये मोबाइल सेवाएं आवश्यक हैं।

सीओएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि हम किसी भी मुद्दे पर लोगों के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन विरोध प्रदर्शन के नाम पर दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे में तोड़फोड़ और दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने की कड़ी निंदा की जाती है।’’

सीओएआई के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के द्वारा पंजाब में 1,500 से अधिक दूरसंचार टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे कुछ क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं ठप्प हो गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?