लाइव न्यूज़ :

डाबर ने नींबू के स्वाद के साथ ‘हाजमोला लिमकोला’ पेश किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दैनिक उपयोग के उत्पाद बनाने वाली देशी कंपनी डाबर इंडिया लि. ने शुक्रवार को पाचन से जुड़ी गोली हाजमोला की श्रेणी में आने वाले उत्पादों का दायरा बढ़ाते हुए नया उत्पाद

‘हाजमोला लिमकोला’ पेश किया।

डाबर इंडिया ने एक बयान में कहा कि हाजमोला लिमकोला एक पाचन गोली है। इस टैबलेट में हाजमोला में कुछ बदलाव के साथ नींबू का मिश्रण है।

कंपनी के भारत में विपणन प्रमुख (ओटीसी-ओवर द काउंटर) अजय सिंह परिहार ने कहा, ‘‘उपभोक्ता को लेकर हमारा शोध बताता है कि ग्राहक नींबू के स्वाद वाली चटपटी चीज को पसंद करते है....।’’

उन्होंने कहा कि यह हमारे उपभोक्ताओं को नींबू के चटकारे के साथ उनका पसंदीदा हाजमोला प्रदान करने की हमारी महत्वाकांक्षा के अनुरूप है।

कंपनी ने इस उत्पाद का विज्ञापन फिल्म अभिनेता अजय देवगन के साथ अखबारों, पत्रिकाओं, डिजिटल और रेडियो पर शुरू किया है।

इस मौके पर अजय देवगन ने कहा, ‘‘यह मजेदार, स्वादिष्ट और सही मायने में चटपटा है। मैं अपने सभी प्रशंसकों तक हाजमोला लिमकोला की स्वादिष्ट दुनिया को पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं।’’

देश में ब्रांड वाली पाचन गोलियों में 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हाजमोला की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?