लाइव न्यूज़ :

डाबर ने वाटिका ब्रांड के तहत ‘फेस वॉश’ उत्पाद श्रेणी में कदम रखा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर घरेलू एफएमसीजी कंपनी डाबर ने सोमवार को अपने वाटिका ब्रांड का विस्तार करते ‘फेस वॉश’ उत्पाद श्रेणी में उतरने की घोषणा की।

कंपनी को उम्मीद है कि डाबर वाटिका ब्रांड के तहत चेहरे को साफ सुथरा रखने वाले उत्पादों की मदद से वह व्यक्तिगत देखभाल बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करेगी। चेहरे को साफ रखने वाला यह उत्पाद विशेष रूप से ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट पर पेश किया गया है।

डाबर इंडिया के एजीएम (उपभोक्त विपणन) रजत माथुर ने कहा, "हम नया वाटिका फेस वॉश पेश करने के साथ अपने वाटिका पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं। बालों का तेल हो या शैम्पू, डाबर वाटिका कई वर्षों से लाखों उपभोक्ताओं के लिए व्यक्तिगत देखभाल का पसंदीदा ब्रांड बन गयी है।"

चेहरे की सफाई के नये वाटिका उत्पाद के साथ, डाबर अब उपभोक्ताओं की रोज उनके चेहरे की देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए साबुन और पैराबेन मुक्त उत्पाद पेश करते हुए वाटिका फ्रैंचाइजी का विस्तार कर रही है। ये उत्पाद तीन किस्मों में उतारे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या