लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Impact: तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने शेयर कारोबार बंद करने की मांग की

By भाषा | Updated: March 20, 2020 16:41 IST

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य ने सौगत रॉय ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरी दुनिया में शेयर बाजार बुरी तरह से गिर रहे हैं और हमारे देश में भी स्टॉक मार्केट के नीचे जाने से निवेशकों को करीब 45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन है।

Open in App
ठळक मुद्देसौगत रॉय ने कहा कि अर्थव्यवस्था प्रतिकूल स्थिति से गुजर रही है, ऐसे में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में किसी तरह के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा नहीं की गयी। संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।

नयी दिल्ली: लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने दुनियाभर में कोविड-19 के प्रकोप के चलते शेयर बाजारों में आ रही भारी गिरावट के बीच देश में शेयर कारोबार बंद करने की मांग शुक्रवार को सदन में उठाई। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए सौगत रॉय ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरी दुनिया में शेयर बाजार बुरी तरह से गिर रहे हैं और हमारे देश में भी स्टॉक मार्केट के नीचे जाने से निवेशकों को करीब 45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन है।

उन्होंने कहा कि देश में शेयर कारोबार बंद कर देना चाहिए। रॉय ने कहा कि अर्थव्यवस्था प्रतिकूल स्थिति से गुजर रही है, ऐसे में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में किसी तरह के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा नहीं की गयी। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल के संबोधन में सावधानियों की बात की और आर्थिक पक्ष को छूते हुए कोरोना आर्थिक कार्यबल के गठन की जानकारी दी। जोशी ने कहा कि कार्यबल का उद्देश्य यही है कि अर्थव्यवस्था को लेकर कोई स्थिति आएगी तो फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के सदस्यों के पास किसी तरह का सुझाव है तो संबंधित मंत्रियों से मिलकर उन्हें दें, लेकिन ‘पैनिक बटन’ नहीं दबाएं। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सटीएमसीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक