लाइव न्यूज़ :

बहुमूल्य खनिजों के नए क्षेत्रों की खोज में तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त कंपनियों का लिया जाएगा सहयोग

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:22 IST

Open in App

रायपुर, 29 जून छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हीरा, सोना, चांदी, तांबा जैसे बहुमूल्य खनिजों के नए क्षेत्रों की खोज में तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त कंपनियों का सहयोग लेने का फैसला किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार को खनिज विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में बहुमूल्य खनिजों हीरा, सोना, चांदी, तांबा, टंगस्टन, बेसमेटल, निकिल, पीजीई मिनरल्स, बॉक्साइड और लौह अयस्क के नए खनिज क्षेत्रों का अन्वेषण तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त कंपनियों के सहयोग से करने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2020-21 में राज्य को 5,517 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2021-22 में लगभग 7,800 करोड़ रुपये के खनिज राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य तय किया गया है। चालू वित्त वर्ष में मई 2021 तक की स्थिति में कुल 1,217 करोड़ 82 लाख रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है।

बैठक में यह भी बताया गया कि वर्ष 2021-22 में 18 खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन खनिज ब्लॉक के लिए सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इन खनिज ब्लॉक की नीलामी से छह माह में लगभग 200 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी और इन ब्लॉक में खनन प्रारंभ होने से प्रतिवर्ष लगभग 1,998 करोड़ रुपये का राजस्व राज्य को मिलेगा। इन खनिज ब्लॉक में 10 लौह अयस्क के और आठ चूना पत्थर के ब्लॉक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक में खनिज ऑनलाइन 2.0 परियोजना के संबंध में जानकारी दी गई कि इस परियोजना में खनिजों के अवैध परिवहन और डायवर्सन पर नियंत्रण के लिए मिनरल्स व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। साथ ही प्रशासकीय नियंत्रण के लिए इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। इसके माध्यम से खनिज पट्टाधारकों की सहूलियत के लिए मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप आधारित एप्लिकेशन तैयार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में यह जानकारी दी गई कि राज्य में ई नीलामी के माध्यम से गौण खनिजों... निम्न श्रेणी चूना पत्थर, डोलोमाइट, क्वार्ट्ज, साधारण पत्थर, फर्शी पत्थर, ईट-मिट्टी, ग्रेनाइट की 293 खदानों की नीलामी की गई है, जिनमें 192 खदानें संचालित हैं।

बैठक में बताया गया कि नवीन रेत नीति के बाद राज्य में 362 रेत खदानों की नीलामी की गई, जिनमें से 256 खदानें संचालित है। वित्त वर्ष 2020-21 में रेत की रॉयल्टी से 17 करोड़ 77 लाख रुपये, नीलामी राशि के रूप में 17 करोड़ 76 लाख रुपये, डीएमएफ में एक करोड़ 76 लाख रुपये तथा रेत ब्लॉक नीलामी के लिए प्राप्त आवेदनों से आवेदन शुल्क के रूप में 21 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला खनिज संस्थान न्यास की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि डीएमएफ से कार्यों की स्वीकृति और इस मद से व्यय करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ का देश में दूसरा स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?