लाइव न्यूज़ :

डिजिटल बदलाव पर अधिक ध्यान दे रही कंपनियां ज्यादा रोजगार सृजन कर रही हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली / दावोस, 26 जनवरी कोविड-19 महामारी ने कंपनियों को तेजी से डिजिटलीकरण करने की जरूरत को महसूस कराया और जो कंपनियां अधिक डिजिटलीकरण कर रही हैं, वे ज्यादा रोजगार सृजित कर रही हैं। एक अध्ययन में मंगलवार को यह बात कही गयी।

श्रमबल को लेकर समाधान मुहैया कराने वाले मैनपावर समूह ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के आभासी दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में एक सर्वेक्षण जारी किया। उसने कहा कि डिजिटलीकरण व कौशल पर कोविड-19 के प्रभाव को लेकर उसके नये अध्ययन में तीन नए रुझान उभरे है। ये रुझान हैं- ‘नवीकरण, नया कौशल और नयी नियुक्ति’ ।

मैनपावर समूह ने बताया कि उसने 40 से अधिक देशों के 26 हजार से ज्यादा नियोक्ताओं को इस सर्वेक्षण में शामिल किया है।

उसने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार, कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप 38 प्रतिशत कंपनियां डिजिटलीकरण तेज कर रही हैं। केवल 17 प्रतिशत ने कहा कि उनकी योजना फिलहाल इसे रोकने की है।

सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि जो नियोक्ता डिजिटलीकरण की योजना पर काम कर रहे हैं, वे कर्मचारियों की संख्या बरकरार रखने या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। डिजिटलीकरण की योजना पर काम कर रही कंपनियों में से 86 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने जा रही हैं। इसके विपरीत महज 11 प्रतिशत नियोक्ता ही छंटनी करने या स्वचालन की योजना को रोकने पर विचार कर रहे हैं।

समूह ने कहा कि डिजिटलीकरण पर महामारी का प्रभाव दुनिया भर में काफी अलग है। जर्मनी, ऑस्ट्रिया, जापान और इटली में इसमें सबसे अधिक तेजी दर्ज की गयी है, जबकि अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन में डिजिटलीकरण पर खर्च बढ़ाने की संभावना कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?