लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा दक्षता, निम्न कार्बन प्रौद्योगिकी पर समिति का गठन होगा: आर के सिंह

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि ऊर्जा दक्षता और निम्न कार्बन प्रौद्योगिकी के मसौदे को लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित मंत्रालयों के सदस्य शामिल होंगे।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश में विभिन्न ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों की प्रगति तथा जलवायु परिवर्तन कार्रवाईयों की तैयारी की समीक्षा करने के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बयान के मुताबिक इस उच्च स्तरीय बैठक का मकसद कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन घटाने के उपायों पर चर्चा करना था।

इस दौरान सिंह ने परिवहन, एमएसएमई तथा बिजली संयंत्रों जैसे उच्च उत्सर्जन वाले क्षेत्रों पर खासतौर से ध्यान देने के लिए कहा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी ऊर्जा दक्षता योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए बिजली मंत्रालय के तहत सीपीएसयू, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ बनाने और राज्य एजेंसियों को भी सुदृढ़ बनाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?