लाइव न्यूज़ :

रिलायंस गैस की बैंक गारंटी को भुनाने पर अस्पष्ट जवाब के लिए समिति ने पेट्रोलियम मंत्रालय को लताड़ा

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में रिलायंस गैस की बैंक गारंटी को भुनाने के मामले में अस्पष्ट जवाब के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की खिंचाई की है। संप्रग के कार्यकाल के दौरान समयसीमा को पूरा नहीं करने की वजह से कंपनी के चार पाइपलाइन बिछाने के अधिकार को रद्द कर दिया गया था।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अगुवाई वाली पीएसी ने संसद में सोमवार को पेश रिपोर्ट में कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने कई बार पूछे जाने के बाद भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया है कि परियोजना को पूरा करने के आश्वासन के लिए जो बैंक गारंटी दी गई थी, उसे जब्त क्यों नहीं किया गया।

पेट्रोलियम नियामक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने 2012 में सरकार को रिलायंस गैस ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर (आरजीटीआईएल) को चार पाइपलाइन बिछाने के लिए दिए गए लाइसेंस को रद्द करने को कहा था। नियामक का कहना था कि कंपनी 2,175 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाने से अपने हाथ पीछे खींच रही है।

चेन्नई-बेंगलुरु-मेंगलूर, काकीनाड़ा-बासुदेवपुर-हावड़ा, काकीनाड़ा-विजयवाड़ा-नेल्लोर और चेन्नई-तूतिकोरिन पाइपलाइन बिछाने के काम का अधिकार विशेष इकाई रिलॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. को स्थानांतरित किया गया था। बाद में इस कंपनी ने कहा था कि गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता की वजह से वह यह पाइपलाइन नहीं बिछा रही है।

पीएसी ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नवीकरण नहीं करने और बैंक गारंटी को जब्त नहीं करने की कोई वजह नहीं बताई है। साथ ही मंत्रालय ने कई बार पूछे जाने के बावजूद कार्रवाई का ब्योरा नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार