लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर रिफाइनरी परियोजना को जल्द पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध: गहलोत

By भाषा | Updated: April 20, 2021 00:22 IST

Open in App

जयपुर,19 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कोविड- 19 के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार बाड़मेर जिले के पचपदरा में तैयार हो रही रिफाइनरी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की उन्हें परियोजना की भागीदारी कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ मिलकर सक्रियता के साथ काम करना चाहिये। उन्हें हर स्तर पर भागीदार कंपनी के साथ निर्माण कार्य में मदद करनी चाहिये।

मुख्यमंत्री गहलोत अपने आवास पर एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। यह समीक्षा सोमवार को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई।

उन्होंने कहा कि बेशक कोरोना वायरस महामारी के कारण इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य में कुछ प्रतिकूल असर पड़ा हो लेकिन एचपीसीएल के अधिकारियों को इसमें संसाधनों को तेजी से बढ़ाना चाहिये और इसकी गति तेज करनी चाहिये।

गहलोत ने इस बात को लेकर प्रसन्नता जताई कि राजस्थान के विकास को ध्यान में रखते हुये इस महत्वपूर्ण परियोजना पर एचपीसीएल प्रबंधन लगातार निगरानी रखे हुये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें