लाइव न्यूज़ :

कोलियर्स ने अपने भारतीय कारोबार के लिये रमेश नायर को सीईओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई अमेरिका की संपत्ति सलाहकार कंपनी कोलियर्स ने बुधवार को अपने भारतीय कारोबार के लिये रमेश नायर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति के तहत यह कदम उठाया है।

कोलियर्स ने एक वक्तव्य में यह जानकारी देते हुये कहा कि नायर उसके एशिया बाजार विकास के भी प्रबंध निदेशक होंगे। नायर की पहचान संपत्ति कारोबार क्षेत्र की जानकारी रखने वाले प्रमुख चेहरे के तौर पर है।

नायर ने इस साल जनवरी में जेएलएल इंडिया को छोड़ा है। जेएलएल इंडिया में वह सीईओ और कंपनी के भारत प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। उनके मातहत 12,000 लोगों की टीम काम कर रही थी।

नायर ने वर्ष 1999 में एक विश्लेषक के तौर पर जेएलएल में काम शुरू किया था और उसके बाद वर्ष 2017 वह कंपनी के भारतीय व्यवसाय के सीईओ बन गये।

वक्तव्य में कहा गया है कि नायर भारत में कोलियर्स इंडिया के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सांकी प्रसाद के साथ भागीदार बनेंगे।

कोलियर्स के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जान केन्नी ने नायर की नियुक्ति पर अपनी टिप्पणी में कहा, ‘‘हम अपने साथ रमेश को पाकर काफी उत्साहित हैं। वह हमारे साथ रहकर दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यस्था में हमारे ग्राहकों और लोगों की सफलता में भागीदार बनेंगे और उन्हें आगे बढ़ायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?