लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र को कोल इंडिया से कोयला अप्रैल-नवंबर के बीच 5 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: December 20, 2020 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) द्वारा बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-नवंबर के दौरान 5.3 प्रतिशत घटकर 27.746 करोड़ टन रही।

सार्वजनिक क्षेत्र की केयला कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 29.288 करोड़ टन ईंधन की आपूर्ति की थी।

नवंबर महीने में कोल इंडिया द्वारा ईंधन की आपूर्ति 3.938 करोड़ टन पर स्थिर रही। पिछले साल के इसी महीने में कोयले की आपूर्ति 3.912 करोड़ टन थी।

आंकड़े के अनुसार सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लि. (एससीसीएल) की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति चालू वित्त वर्ष के आठ महीनों में 35 प्रतिशत घटकर 2.237 करोड़ टन रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.444 करोड़ टन थी।

इस साल नवंबर महीने में कंपनी ने 39 लाख टन कोयले की आपूर्ति की जो पिछले साल इसी माह के 46.2 लाख टन के मुकाबले कम है।

सरकार के कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप होने से बिजली खपत पर असर पड़ा। उससे कोयला मांग भी प्रभावित हुई।

कोल इंडिया कोयले का प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। देश के कुल कोयले में उसकी हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी ने 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट