लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की कोयला आपूर्ति मई में 38 प्रतिशत बढ़कर 5.5 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) की कोयला आपूर्ति मई में 38 प्रतिशत बढ़कर 5.5 करोड़ टन पर पहुंच गयी। बिजली क्षेत्र की मांग में सुधार से कोल इंडिया की आपूर्ति बढ़ी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘बिजली क्षेत्र की कोयले की मांग सुधरने से कोल इंडिया ने किसी भी साल के मई माह के लिए अब तक सबसे अधिक 5.5 करोड़ टन का उठाव (आपूर्ति) का आंकड़ा दर्ज किया है।

यदि कोविड-19 से पहले से तुलना की जाए, तो भी मई का उठाव का आंकड़ा 5.8 प्रतिशत बेहतर है। मई, 2019 में कोयले का उठाव 5.2 करोड़ टन रहा था।

मई में बिजली क्षेत्र को कोल इंडिया की आपूर्ति 41 प्रतिशत बढ़कर 4.4 करोड़ टन पर पहुंच गई। पिछले साल मई की तुलना में कोल इंडिया ने बिजली क्षेत्र को 1.3 करोड़ टन की अधिक आपूर्ति की है।

चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह अप्रैल-मई में कोल इंडिया की कुल कोयला आपूर्ति 10.92 करोड़ टन रही, जो इससे पिछले साल की समान अवधि के 7.9 करोड़ टन से 38 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?