लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया का पहली तिमाही शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत बढ़कर 3,170 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 52.4 प्रतिशत बढ़कर 3,169.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन आय बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 2,079.60 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 25,282.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18,486.77 करोड़ रुपये रही थी।

चालू वित्त वर्ष में 30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 21,626.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,470.64 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का कोयला उत्पादन बढ़कर 12.39 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12.10 करोड़ टन रहा था।

इसी तरह समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कच्चे कोयले का उठाव बढ़कर 16.04 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 12.08 करोड़ टन था।

देश के कोयले उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।

कोल इंडिया ने 2023-24 तक एक अरब टन के कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोयले की निकासी, खोज और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकियों में 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?