लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में घरेलू गैस और सीएनजी के दाम घटे, जानें क्या है नई कीमत

By गुणातीत ओझा | Updated: October 4, 2020 13:09 IST

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में में सीएनजी और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में कटौती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सीएनजी के दाम 1.53 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुए हैं।नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में सीएनजी 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दामों में ग्राहकों को राहत दी गई है। नेचुरल गैस की कीमत में कमी आने के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम घटाए गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.53 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में सीएनजी 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। कीमत घटने के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 42.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

नई कीमतों के लागू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का दाम अब 48.38 रुपये प्रति किलोग्राम है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। मुजफ्फरनगर में अब सीएनजी का दाम 56.55 रुपये प्रति किलोग्राम रहेगा। करनाल और कैथल में यह 50.68 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 53.40 रुपये प्रति किलोग्राम और कानपुर जिले में 59.80 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगी।

इसके साथ ही आईजीएल ने सभी शहरों में पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की कीमतों में भी आज से कटौती की घोषणा की है। दिल्ली में पीएनजी का दाम 1.05 रुपये प्रति इकाई (एससीएम) घटाकर 28.55 रुपये से 27.50 रुपये प्रति इकाई कर दिया गया है। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी का दाम एक रुपये घटकर 28.45 से 27.45 रुपये प्रति एससीएम पर आ गया है।

करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी के दाम 1.05 रुपये प्रति इकाई की कटौती के साथ 27.55 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। गुरुग्राम में पीएनजी की संशोधित कीमत 28.20 रुपये प्रति एससीएम तथा मुजफ्फरनगर में 32.75 रुपये प्रति एससीएम रहेगी।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम