लाइव न्यूज़ :

टीका आयात को लेकर सरकार से मार्गदर्शन, स्पष्टता चाहती है सिप्ला

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिप्ला ने सरकार से वैक्सीन या टीके के आयात की संभावित रूपरेखा के लिए चीजें स्पष्ट करने और मार्गदर्शन को लेकर आग्रह किया है। इसके साथ ही सिप्ला ने जोर दिया है कि वह कोविड-19 मामले में काम करने के लिए सबसे आगे खड़ी है।

इससे पहले पीटीआई-भाषा ने सोमवार को खबर दी थी कि कंपनी मॉडर्ना की एक खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन को भारत लाने के लिए तेजी से मंजूरियां हासिल करने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि सिप्ला ने सरकार से मॉडर्ना टीके के आयात में कंपनी को हानि से सुरक्षा और मूल्य सीमा से छूट मांगी है। सिप्ला ने कहा है कि वह अमेरिकी कंपनी को करीब एक अरब डॉलर का अग्रिम देने को तैयार है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अभी तक इस बारे में कोई पक्का करार नहीं हुआ है, इसलिए वह और इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती है। सूचना में कंपनी ने कहा है कि वह कोविड देखभाल मामले में सबसे आगे रही है। ‘‘हम सरकार से मामले में स्पष्टता और मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया में हैं ताकि भारत में टीका आयात के संभावित मार्ग को तलाशा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?