लाइव न्यूज़ :

चोलामंडलम फाइनेंशल को चौथी तिमाही में 31.97 करोड़ रुपये का लाभ

By भाषा | Updated: May 15, 2021 18:55 IST

Open in App

चेन्नई 15 मई चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स लि. ने शनिवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में एकल आधार पर उसका लाभ बढ़कर 31.97 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 25.36 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। वही 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफ़ा 21.71 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 83.33 करोड़ रुपये का था।

पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 50.74 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 28.66 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2020-21 में उसे एकल आधार पर 58.14 करोड़ रुपये की आय हुई जो वित्त वर्ष 2019-20 में 90.90 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में उसका मुनाफ़ा कम लाभांश आय और एक सहायक कंपनी में इक्विटी निवेश के लिए किए गए उधार पर मान्यता प्राप्त ब्याज की लागत के कारण कम रहा।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिये 0.55 रुपये इक्विटी शेयर पर एक रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार