लाइव न्यूज़ :

चीन की शराब कंपनी ने बलूचिस्तान में बीयर उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:07 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 31 मार्च चीन की एक शराब कंपनी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित अपने संयंत्र में औपचारिक रूप से उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे 2018 में बीयर बनाने का लाइसेंस दिया गया था।

यह चीन की पहली शराब कंपनी है, जिसने इस्लामिक देश में अपनी इकाई स्थापित की है।

मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि कुछ प्रसिद्ध अल्कोहल ब्रांडों की विनिर्माता हुई कोस्टल ब्रेवरी एंड डिस्टिलरी लिमिटेड ने बलूचिस्तान के औद्योगिक शहर हब स्थित अपने संयंत्र में उत्पादन शुरू किया।

इस संयंत्र में तैयार होने वाली बीयर की आपूर्ति पूरे पाकिस्तान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं में काम करने वाले चीनी नागरिकों को की जाएगी।

प्रांतीय उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के एक अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि कंपनी को एक लाइसेंस दिया गया था, जिसके लिए उसने 2017 में आवेदन किया था।

पाकिस्तान में मुसलमानों के शराब पीने पर प्रतिबंध है, लेकिन देश की गैर-मुस्लिम आबादी कुछ अपवाद के साथ शराब पी सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?