लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री स्टालिन की केंद्र से कपास पर आयात शुल्क हटाने की अपील

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:11 IST

Open in App

चेन्नई, 29 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र से कपास पर लगाए गए 11 प्रतिशत आयात शुल्क को हटाने, सूक्ष्‍म, लघु और मझोले उद्यमों की मदद के लिए कपास की ई-नीलामी की शर्तो पर फिर से गौर करने तथा कताई मिलों को खरीद के लिए पांच प्रतिशत की ब्‍याज सहायता देने का आग्रह किया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में स्टालिन ने कपास और धागे की कीमतों में उतार-चढ़ाव तथा परिधान एवं वस्त्रों की कीमतों पर इसके प्रभाव की गंभीर स्थिति के बारे में तमिलनाडु के परिधान निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल की मांग का हवाला देते हुए कपड़ा उद्योग की संरक्षा के लिए कदम उठाने तथा रोजगार बचाने का आग्रह किया है।

इसमें कहा गया, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, कपड़ा उद्योग राज्य में दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता क्षेत्र है और तमिलनाडु में देश के कपड़ा व्यवसाय का एक-तिहाई हिस्सा है। मौजूदा संकट के कारण निर्यात के ऑर्डर को बड़े स्तर पर रद्द कर दिये गये है और लंबे समय तक निर्यात प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में कठिनाइयां उत्पन्न हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि यदि इस स्थिति का समाधान नहीं किया जाता है, तो बड़ी संख्या में परिधान और कपड़ा इकाइयां जल्द ही गैर-लाभप्रद हो सकती हैं, जिसके चलते रोजगार का संकट पैदा हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से स्थिति को सुधारने और उद्योग और नौकरियों की रक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

स्टालिन ने मांग की कि केंद्र आने वाले महीनों में सट्टेबाजी की स्थिति से बचने के लिए कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कपास की ई-नीलामी के लिए सीसीआई द्वारा निर्धारित वाणिज्यिक नियमों और शर्तों में 'सुधार' हो, जिसके तहत न्यूनतम लॉट आकार 500 गांठ तक कम किया जाये, जो एमएसएमई के लिए अनुकूल होगा।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गोयल को 27 नवंबर को लिखा यह पत्र सोमवार को मीडिया को जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?