लाइव न्यूज़ :

मुख्य आर्थिक सलाहकार तीन साल के कार्यकाल बाद पठन-पाठन के क्षेत्र में लौटेंगे

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने वित्त मंत्रालय में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लौटने का फैसला किया है।

सरकार ने दिसंबर 2018 में आईएसबी हैदराबाद के प्रोफेसर सुब्रमण्यम को सीईए नियुक्त किया था। उन्होंने अरविंद सुब्रमण्यम का स्थान लिया था। अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने विस्तारित कार्यकाल से करीब एक साल पहले पद छोड़ दिया था।

सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होने वाला है। उन्होंने पठन-पाठन के क्षेत्र में लौटने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘सुब्रमण्यम के साथ काम करना खुशी की बात है। उनकी अकादमिक प्रतिभा, प्रमुख आर्थिक और नीतिगत मामलों पर अद्वितीय दृष्टिकोण और सुधारवादी जोश उल्लेखनीय हैं।’’

सरकार को ऐसे समय में महत्वपूर्ण पद के लिए एक नए व्यक्ति की तलाश करनी होगी जब अर्थव्यवस्था महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित है।

नए सीईए के समक्ष एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य जनवरी के अंतिम कार्य दिवस पर संसद में पेश किए जाने वाले आर्थिक सरमीक्षा को तैयार करना होगा।

के वी सुब्रमण्यम ने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके समर्थन और प्रेरक नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?