लाइव न्यूज़ :

चंद्रशेखर ने देश में विकसित 'इंडस' किट पेश किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को देश में विकसित 'इंडस' (इनोवेशन डेवलपमेंट अपस्किलिंग) किट पेश किया।

स्मार्ट प्रौद्योगिकी समाधानों के विकास के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडीएसी) द्वारा विकसित यह ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ (आईओटी) किट एक क्रेडिट कार्ड के आकार की है, जो छह सेंसर और अन्य उपकरणों से लैस है। इसकी कीमत 2500 रुपये प्रति इकाई है।

उद्यमिता और कौशल विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय एक सूत्रधार/भागीदार की भूमिका निभाएगा और बाजार और पूंजी तक पहुंच सहित विकास और नवाचार को उत्प्रेरित करने के लिए समर्थन प्रदान करने को लेकर काम करेगा। यह प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए अहम क्षण है।’’

बयान में कहा गया कि ठोस और आसानी से वहनीय आईओटी किट ड्रोन सहित अनुप्रयोगों की एक श्रृंखला में स्थानीय और स्मार्ट समाधानों के विकास की सुविधा प्रदान करेगा।

यह किट जल्द ही गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर उपलब्ध होगा। सीडीएसी भी इस तकनीक को व्यावसायिक उत्पादन के लिए स्टार्टअप कंपनियों को हस्तांतरित करने के लिए तैयार है।

चंद्रशेखर ने सीडीएसी-बेंगलुरु में विकसित अन्य नवीन तकनीकों का भी निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें