लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Impact: वित्त मंत्रालय ने राज्यों को दी बाजार से 3.20 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की अनुमति

By भाषा | Updated: April 8, 2020 19:17 IST

वित्त मंत्रालय ने राज्यों को नियत शुद्ध उधारी सीमा का 50 प्रतिशत के आधार पर खुले बाजार से कर्ज लेने की अनुमति देने का निर्णय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने के लिये 3,20,481 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दी गयी है।इसके अनुसार पश्चिम बंगाल 20,362 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र 46,182 करोड़ रुपये कर्ज ले सकता है।यूपी 29,108 करोड़, कर्नाटक 27,054 करोड़, गुजरात 26,112 करोड़ और राजस्थान 16,387 करोड़ रुपये कर्ज ले सकता है।

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सभी राज्यों को अप्रैल से दिसंबर के दौरान संचयी रूप से 3.20 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की अनुमति दी है। राज्यों द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये खर्च को पूरा करने को लेकर केंद्र से अधिक कोष मांगे जाने के बीच यह अनुमति दी गयी है।

मंत्रालय ने रिजर्व बैंक को भेजे पत्र में कहा कि केंद्र ने राज्यों को चालू वित्त वर्ष की उनकी सालाना योजना के वित्त पोषण हेतु 2020-21 के लिये नियत शुद्ध उधारी सीमा का 50 प्रतिशत के आधार पर खुले बाजार से कर्ज लेने की अनुमति देने का निर्णय किया है।

व्यय विभाग द्वारा आरबीआई को भेजे गये पत्र के अनुसार 28 राज्यों को बाजार से संचयी रूप से तदर्थ आधार पर चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने के लिये 3,20,481 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दी गयी है।

इसके अनुसार पश्चिम बंगाल 20,362 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र 46,182 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश 29,108 करोड़ रुपये, कर्नाटक 27,054 करोड़ रुपये, गुजरात 26,112 करोड़ रुपये और राजस्थान 16,387 करोड़ रुपये कर्ज ले सकता है।

पत्र में कहा गया है कि आरबीआई से खुले बाजार से उधारी को लेकर राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर जरूरी व्यवस्था करने का आग्रह है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अप्रैल-दिसंबर के दौरान बाजार उधारी सीमा बढ़ाने की अनुमति राज्यों से पूरी सूचना मिलने के बाद दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने मंगलवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ उठाने में राहत दी। तीस सितंबर तक दी गयी इस सुविधा के तहत राज्य अब 21 दिन के लिये ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकेंगे जबकि पहले ही सीमा 14 दिन थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशकर्नाटकगुजरातराजस्थानभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

कारोबार अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे