लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने पैसा देना बंद कर दिया, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा-अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखने की दी सलाह, मोदी ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2022 09:57 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने तब कहा था कि बिहार को ‘‘उत्तर प्रदेश के बाद एसएसए योजना के तहत सबसे अधिक राशि मिल रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसमग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत अपने हिस्से का एक पैसा भी जारी नहीं किया है।योजना का वित्त पोषण केंद्र और राज्यों द्वारा 60:40 के अनुपात में किया जाता है। शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए 3,777 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र द्वारा अब तक कोई फंड जारी नहीं किया गया है।

पटनाः केन्द्र पर कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन देने की अनिच्छा का आरोप लगाते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार को राजकोष पर बोझ कम करने के लिए फिलहाल कम जरूरी खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। चौधरी ने कहा कि राज्य अपना ‘‘उचित बकाया’’ पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नीत केंद्र सरकार योजनाओं पर राजनीति कर रही है। उसने बिहार के सामाजिक, शिक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के लिए अपने हिस्से का धन देना बंद कर दिया है।’’ मंत्री ने दावा किया कि केंद्र ने चालू वित्त वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत अपने हिस्से का एक पैसा भी जारी नहीं किया है।

समग्र शिक्षा अभियान स्कूली शिक्षा के लिए एक एकीकृत योजना का वित्त पोषण केंद्र और राज्यों द्वारा 60:40 के अनुपात में किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष (2022-23) में राज्य सरकार ने अब तक इस योजना के तहत शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए 3,777 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र द्वारा अब तक कोई फंड जारी नहीं किया गया है।’’

मंत्री ने कहा कि सभी विभाग प्रमुखों को फिलहाल अपने अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। अधिकारियों को उन योजनाओं की पहचान करने के लिए कहा गया है जो अब प्रासंगिक नहीं हैं और जिन्हें बंद किया जा सकता है। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा भी घटा है।

उन्होंने कहा, ‘‘2015-16 से पहले केंद्र से सहायता प्राप्त विभिन्न योजनाओं में केंद्र की हिस्सेदारी 90 से 60 प्रतिशत के बीच थी। हाल ही में बिहार ने विभिन्न योजनाओं पर अपना खर्च बढ़ाया है क्योंकि केंद्र ने अपने हिस्से में काफी कमी की है।’’ इससे पहले भी वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान सर्व शिक्षा अभियान योजना पर चिंता जताई थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने तब कहा था कि बिहार को ‘‘उत्तर प्रदेश के बाद एसएसए योजना के तहत सबसे अधिक राशि मिल रही है।’’ सुशील ने कहा था, ‘‘फंड रिलीज राज्य के शुरुआती बैलेंस, खर्च की गति, ऑडिट रिपोर्ट जमा करने और अन्य मानदंडों के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र पर भी निर्भर करता है।’’

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPजेडीयूसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा