लाइव न्यूज़ :

आयातकों और निर्यातकों को राहत, सीमा शुल्क पर ब्याज छूट की अवधि 13 अप्रैल तक बढ़ाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 15:16 IST

सीबीआईसी ने पिछले सप्ताह कहा था कि 10 अप्रैल तक ईसीएल के जरिये सीमा शुल्क भुगतान पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे11 से 13 अप्रैल तक ब्याज की पूरी छूट मिलेगी।इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर में मौजूद राशि के जरिये भुगतान किया जाता है।

नई दिल्लीः केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने आयातकों और निर्यातकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर (ईसीएल) के जरिये देय सीमा शुल्क पर ब्याज छूट की अवधि 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सीबीआईसी ने पहली अप्रैल को एक अद्यतन सीमा शुल्क भुगतान प्रणाली शुरू की थी।

निर्यात-आयात कारोबारियों की ईसीएल के जरिये भुगतान में दिक्कतों की शिकायतों के बाद सीबीआईसी ने पिछले सप्ताह कहा था कि 10 अप्रैल तक ईसीएल के जरिये सीमा शुल्क भुगतान पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। सीबीआईसी ने 11 अप्रैल को जारी अधिसूचना में कहा कि जिन वस्तुओं के लिए ईसीएल के जरिये भुगतान किया जाना है, उनपर 13 अप्रैल, 2023 तक देय शुल्क के ब्याज पर छूट रहेगी।

सीबीआईसी ने 11 अप्रैल के सीमा शुल्क (ब्याज छूट) दूसरे आदेश के जरिये कहा है कि ऐसी वस्तुओं के लिए यदि इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर में मौजूद राशि के जरिये भुगतान किया जाता है, तो 11 से 13 अप्रैल तक ब्याज की पूरी छूट मिलेगी। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा कि सीमा शुल्क के लिए ईसीएल भुगतान में तकनीकी खराबी की वजह से सरकार को ब्याज छूट को 13 अप्रैल तक बढ़ाना पड़ा है।

टॅग्स :भारत सरकारNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम